गुमला: गुमला में 6 दिवसीय क्रिकेट समर कैंप शुरू, पूर्व रणजी खिलाड़ी दे रहे हैं प्रशिक्षण
Gumla, Gumla | Jun 2, 2026 गुमला: गुमला जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में स्थानीय शहीद तेलंगा खड़िया क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार से छह दिवसीय समर क्रिकेट कैंप का शुभारंभ हुआ। कैंप में जिले एवं आसपास के क्षेत्रों के 100 से अधिक बालक-बालिकाएं उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।कैंप में पप्पू कुमार सिंह मुख्य कोच एवं ऑब्जर्वर के रूप में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं।