कुशलगढ़: चोटिया में देशी बीजों की विरासत बचाने के लिए मनाया गया रवि बीज उत्सव, किसानों ने किया बीजों का आदान-प्रदान
कुशलगढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत टांडी बड़ी के ग्राम चोटिया मे बुधवार को कृषि एवं आदिवासी स्वराज संगठन कसारवाड़ी और वागधारा के सहयोग से रवि बीज उत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पारंपरिक बीजों की प्रदर्शनी और जागरूकता रैली के माध्यम से देशी बीजों के संरक्षण का संदेश दिया गया। संगठन के सदस्य हुड़ी, रमली और राकेश डामोर ने देशी बीजों के महत्व, जैव