डुमरांव: डीसीएलआर के निरीक्षण में पशु चिकित्सालय में मिली अनियमितताएं, डीएम को भेजी रिपोर्ट
Dumraon, Buxar | May 2, 2026 डुमरांव में प्रशासनिक निरीक्षण के दौरान कई महकमों के व्यवस्थाओं की हकीकत सामने आई है। डुमरांव के डीसीएलआर टेश लाल सिंह द्वारा किए गए औचक निरीक्षण में शनिवार की सुबह 11 बजे प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय केंद्र सहित कई आंगनबाड़ी केंद्रों में गंभीर अनियमितताएं पाई गई हैं। इस संबंध में डीसीएलआर ने विस्तृत समीक्षा रिपोर्ट डीएम साहिला को भेज दी है।