नौगांव: नौगांव में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत गंगा कलश यात्रा, जल संरक्षण का दिलाया संकल्प
नौगांव में सोमवार सुबह करीब 11 बजे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत गंगा कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता रैली निकालकर लोगों को जल संरक्षण और पर्यावरण बचाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत जल स्रोतों की साफ-सफाई की गई तथा वृक्ष पूजन और जल स्रोत पूजन भी संपन्न कराया गया।