देवबंद: शादी समारोह में DJ की धुन पर हर्ष फायरिंग करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस समेत ब्रेजा कार बरामद
देवबंद क्षेत्र में डीजे की धुन पर शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग करना तीन युवकों को भारी पड़ गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत मे आयी और कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से दो अवैध तमंचे, छह जिंदा कारतूस और एक ब्रेजा कार बरामद हुई है।