बैरसिया: शाहपुरा में ठगी: ₹2500 की उम्मीद में लोगों ने गंवाए ₹98 हजार
Berasia, Bhopal | Apr 23, 2026 भोपाल के शाहपुरा थाना क्षेत्र में ठगी का मामला आया सामने , 2500 की उम्मीद में गंवाए 98 हजार, ठग ने क्यूआर कोड से लगाया चूना। आपको बता दें कि भोपाल में ऑनलाइन पुराना कूलर बेच रहे एक युवक से 98 हजार रुपये की साइबर ठगी हो गई। खरीदार बनकर साइबर ठग ने विक्रेता से संपर्क किया और उनकी बैंकिंग जानकारी जुटा कर 98 हजार ऐंठ लिए।