मधुबनी के भट्टसिमर निवासी लोक कलाकार महेंद्र राम को राष्ट्रपति के हाथों लोक संगीत नाट्य अकादमी पुरस्कार मिलने के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। दशकों से रसन चौकी जैसी विलुप्त होती लोक वाद्य परंपरा को जीवंत रखने वाले महेंद्र राम ने आर्थिक अभाव और कठिन परिस्थितियों के बावजूद देश के विभिन्न राज्यों और मंचों पर रसन चौकी की प्रस्तुति देकर इस लोक कला को पहचान दिलाई। नई दिल्ली के NSD रंगमंच सहित उज्जैन, गुजरात, असम, सिक्किम, भोपाल, पटना और त्रिपुरा समेत कई स्थानों पर उन्होंने अपनी कला का प्रदर्शन किया है। आज सम्मान मिलने के बावजूद उनका परिवार आर्थिक कठिनाइयों से जूझ रहा है और वे पक्के मकान जैसी मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित हैं। महेंद्र राम की इच्छा है कि आने वाली पीढ़ियां भी रसन चौकी की इस अनमोल सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाएं।
#MadhubaniNews #Madhubani #BiharNews #Mithila #MithilaCulture #FolkMusic #FolkArtist #RasanChowki #BiharCulture #IndianCulture #CulturalHeritage #DENNewsMadhubani
[ DEN News Madhubani ] [ DEN News ] [ Madhubani News ] [ Bihar News ] [ Madhubani Local News ] [ BhattSimar News ] [ Mithila News ] [ Mithila Culture ] [ Rasan Chowki ] [ Mahendra Ram ] [ Folk Artist Madhubani ] [ Bihar Folk Music ] [ Cultural Heritage Bihar ] [ Lok Kala Bihar ]