झांसी: जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे सैकड़ों किसानों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री के साथ चकबंदी का विरोध किया
Jhansi, Jhansi | Apr 28, 2025 झांसी के जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे सैकंडों किसानों ने चकबंदी का विरोध करते हुए चकबंदी कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेसी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि हम लोग किसी भी सूरत में ग्राम कचनेव में चकबंदी नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि चकबंदी से किसान बहुत परेशान हैं।।