बक्सर: बक्सर स्थित डीआरसीसी भवन में जन संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Buxar, Buxar | Sep 13, 2024 बक्सर स्थित डीआरसीसी भवन में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री जनक राम मौजूद रहे। वहीं जिले के विकास मित्र भी शामिल हुए। इस दौरान मंत्री जनक राम ने सभी विकास मित्रो के साथ संवाद कर सरकार की चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं से रूबरू हुए।