बक्सर: बक्सर शहर के सभी नालों में लगवाई जाएगी जाली, गंगा नदी में कूड़ा रोकना उद्देश्य - डीएम ने दिया निर्देश
Buxar, Buxar | Sep 13, 2024 डीएम सह-अध्यक्ष जिला गंगा समिति अंशुल अग्रवाल ने नमामि गंगे कार्यक्रम अंतर्गत जिला गंगा समिति की समीक्षा बैठक कार्यालय कक्ष में किया। बैठक में डीएम ने नगर परिषद बक्सर कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिया कि विभाग द्वारा प्राधिकृत एजेंसी के माध्यम से सभी नालों में जाली लगवाएं। ताकि गंगा नदी में कूड़ा प्रवाहित नहीं हो सके एवं एनजीटी के निर्देशों का अनुपालन हो।