बक्सर: बक्सर पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना, बोले माता पिता के कर्म दोष के कारण नहीं पढ़ पाया बेटा
Buxar, Buxar | Sep 13, 2024 बक्सर पहुंचे बिहार सरकार के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री जनक राम ने तेजस्वी यादव के बयान पर पलटवार किया है। उन्होने कहा कि तेजस्वी यादव के पास शिक्षा की कमी है। वे मुख्यमंत्री के पुत्र रहे हैं, किसी कारणवश उनको शिक्षा नही मिल पाया यह स्पष्ट झलकता है।उनके पास शिक्षा का ज्ञान होता तो मुख्यमंत्री के लिए ऐसी बात बोलना अशोभनीय है।