पटना ग्रामीण: पटना जंक्शन पर ऑपरेशन क्लीन के तहत रेल पुलिस ने चोरी के मोबाइल के साथ चार अभियुक्त को किया गिरफ्तार.
ऑपरेशन क्लीन के तहत मोबाइल चोरी,लैपटॉप चोरी, चेन नेचर,अटैची लिफ्टर एवं अन्य अपराधों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए रेल पुलिस अधीक्षक पटना के निर्देश पर आज विशेष अभियान चलाया गया जिसमें पटना जंक्शन से कुल चार अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया जिनके पास से चोरी किए हुए चार मोबाइल के साथ अन्य सामान भी बरामद किया गया.