पटियाली: पटियाली में बंदरों के हमले से बचने के प्रयास में छत से गिरी विवाहिता, इलाज के दौरान हुई मौत
पटियाली में बंदरों से बचने के दौरान छत से गिरने से 30 वर्षीय विवाहिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना 26 मार्च 2026 की है, जहां प्रियंका अपने दो वर्षीय बेटे रेयांश को गोद में लेकर छत पर टहल रही थी। बंदरों को देख वह घबरा गई। और बेटे सहित छत से नीचे सड़क पर गिर गई। गिरने से दोनों घायल हुए। सोमवार को आगरा में इलाज के दौरान प्रियंका की मौत हो गई।