कांके: पुंदाग और ओरमांझी में लूटपाट करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Apr 2, 2026 पुंदाग और ओरमांझी सहित कई इलाकों में लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी मोहम्मद तल्हा को गिरफ्तार किया गया है। गुरुवार दोपहर करीब दो बजे प्रेस रिलीज जारी कर पुलिस ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में अलग-अलग पेट्रोल पंप और दुकानों में लूट की घटनाएं सामने आई थीं। इन मामलों में अलग-अलग थानों में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।