रहुई: निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन पतासंग में घटिया सामग्री लगाने का मुखिया ने लगाया आरोप
Rahui, Nalanda | May 20, 2026 रहुई प्रखंड के धमासंग गांव के समीप निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन पतासंग को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पतासंग पंचायत के मुखिया रंजन पंडित ने निर्माण कार्य में घटिया एवं गुणवत्ताहीन सामग्री उपयोग किए जाने का आरोप लगाया है। मुखिया ने बताया कि भवन निर्माण कार्य एलईओ कंस्ट्रक्शन के ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा है, लेकिन निर्माण में मानक के अनुरूप सामग्री का इस्तेमा