मुज़फ्फरनगर: नगर कोतवाली पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़,दो बदमाश घायल चोरी की गई चार भैंस बरामद
शुक्रवार की शाम नगर कोतवाली पुलिस की मीरापुर रोड पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश फैजान,इरफान घायल हो गए। जिन्हें पुलिस के द्वारा चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस के द्वारा कांबिंग के दौरान दो अन्य बदमाशों को भी गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से पुलिस ने चार भैंस एवं अवैध शस्त्र बरामद किए।