थरथरी: जैतीपुर स्थित निजी मैरेज हॉल में भाजपा की हर घर तिरंगा अभियान को लेकर हुई बैठक
जैतीपुर के निजी हॉल में भजपा की हर घर तिरंगा अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा करते हुए हर घर तिरंगा अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। भजपा नेता पंकज कुमार कमल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि बूथ और शक्ति केंद्रों के अलावा सभी गांव व मुहल्लों में 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने अपने घरों में झंडा फहराने का लोगों को प्रेरित करें।