थरथरी: प्राथमिक विद्यालय नवरत्नपुर में शिक्षा विभाग की ओर से गण्यमान्य लोग व बच्चों को बीच कराया गया अतिथि भोज
प्राथमिक विद्यालय नवरत्नपुर में आज शिक्षा विभाग की ओर से अतिथि भोजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के प्रति आम लोगों को जागरूक करना था। इस मौके पर गणमान्य लोगों को आमंत्रित कर भोजन खिलाया गया। इस आयोजन को संचालित करने वाले प्रभारी प्रधानाचार्य मनीष कुमार ने बताया कि ऐसे आयोजन से बच्चों में उत्साह एवं खुशी मिलती है।