सवायजपुर: सवायजपुर के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत व दोस्त हुआ घायल
सवायजपुर के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई व उसका दोस्त घायल हो गया। बाइक सवार दो दोस्त किसी ज़रूरी काम के सिलसिले में सवायजपुर जा रहे थे कि तभी सवायजपुर के किनारे स्थित एक ऑटो एजेंसी के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे दोनों जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए फर्रुखाबाद ले जाया जा रहा था कि इसी बीच एक की मौत हो गई। पुलिस हादसे की जांच करने में जुटी हुई है।