कटघोरा: आईओसी टर्मिनल से निकलते टैंकरों से खुलेआम डीजल चोरी, हर रोज लाखों का नुकसान, पेट्रोल पंप संचालक शिकायत से डर रहे
कोरबा के इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के गोपालपुर टर्मिनल से निकलने वाले पेट्रोल और डीजल टैंकरों से ईंधन चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। कई टैंकर पेट्रोल पंप तक पहुंचने से पहले ही ईंधन चोरी का शिकार हो रहे हैं। इससे पेट्रोल पंप संचालकों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।गुरुवार दोपहर टर्मिनल परिसर में एक टैंकर से खुलेआम डीजल निकालते हुए एक वीडियो सामने आया.