चौरीचौरा पुलिस ने बाइक से स्टंटबाजी कर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोपी बबल यादव पुत्र बेचू यादव निवासी डुमरी खुर्द के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उसकी बुलेट बाइक को सीज कर दिया और उसे शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। पुलिस के मुताबिक बबल यादव बाइक पर स्टंट कर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करता था।