पिंड्रा: वाराणसी के सारनाथ में विदेशी युवती से दुष्कर्म के मामले में आरोपी पर मुकदमा दर्ज, ₹25 हजार का इनाम घोषित
वाराणसी में एक विदेशी मूल की युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवक अविनाश सेठ फरार है जिस पर पुलिस ने रविवार को ₹25000 का इनाम घोषित किया। यह घटना सारनाथ थाना क्षेत्र की है, जहां नेपाल की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह वाराणसी कैंटोनमेंट इलाके में रहती और अविनाश ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया।