शाजापुर: शाजापुर मोहल्ला पिंजारवाड़ी से पुलिस ने पकड़ा जुआ, 9 लोगो को किया गिरफ्तार
शाजापुर पिंजारवाड़ी से शाजापुर कोतवाली थाना पुलिस ने पकड़ा जुआ, 9 लोगो को किया गिरफ्तार। रविवार को शाजापुर कोतवाली थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जुआ खेलने की सूचना मिलने पर पुलिस मोहल्ला पिंजारवाड़ी पहुंची। पुलिस ने बताया कि जुआ खेलते हुए नौ लोगों को गिरफ्तार करते हुए जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।