शाजापुर: CM मोहन यादव ने 'सागर में हुए हादसे' पर शाजापुर में शोक संवेदना की व्यक्त, मुआवजे का किया एलान
शाजापुर रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शाजापुर पहुंचे।इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि सागर जिले में निजी भवन की दीवार गिरने से पास में ही खेल रहे बच्चों की दबने से मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि जर्जर हो रहे निजी भवनों के खिलाफ सरकार कार्रवाई करने के लिए कदम उठाएगी। ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो सके।