शिवगंज: शिवगंज के झाड़ोली वीर में आयोजित शिविर में पति-पत्नी की पेंशन हुई सुचारू
राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे ग्रामीण सेवा शिविर 2026 के तहत बुधवार को पंचायत समिति शिवगंज की ग्राम पंचायत झाडोली वीर में शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में आमजन के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बनकर उभरा। शिविर में शिविर प्रभारी आशुराम के समक्ष उपस्थित हुए नगाराम और उनकी पत्नी सोपू देवी ने बताया कि उनकी सामाजिक सुरक्षा पेंशन सत्यापन नहीं