अशोक नगर जिले के कराया बुद्धू गांव के रहने वाले एक 40 वर्षीय व्यक्ति संतोष पुत्र सुंदरलाल धाकड़ की जहरीला पदार्थ सेवन करने के बाद मौत हो गई। मौत मंगलवार को रात करीब 9:00 बजे हुई है। जिसके शव को रात के समय पोस्टमार्टम गृह में रख दिया था बुधवार को सुबह के समय पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।