कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के डढ़वा तिराहे पर बीती रात बाइक और साइकिल की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। भैंसा सहरी निवासी विशाल चौधरी की बाइक गढ़वा निवासी पंचराम यादव (45) की साइकिल से भिड़ गई। दोनों घायल हो गए। 108 एंबुलेंस से पंचराम को जिला अस्पताल भेजा गया, जबकि विशाल स्पर्श हॉस्पिटल में भर्ती रहे