महोबा: मुढारी गांव निवासी विवाहिता के लापता होने पर पिता ने एसपी से लगाई गुहार, ससुराल पक्ष पर लगाए आरोप
Mahoba, Mahoba | May 30, 2026 मुढ़ारी गांव निवासी रामेश्वर अहिरवार ने एसपी से शिकायत कर बताया कि उनकी बेटी पूनम 4 मई से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। परिजनों ने पति व ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना और गायब करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उरई पुलिस ने शिकायत के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं की। पीड़ित परिवार ने बेटी की बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।