जशपुर: जशपुर में नशे के खिलाफ अभियान तेज होगा, एनडीपीएस और कोटपा एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई के दिए गए निर्देश
कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में सोमवार को एनकार्ड समिति की बैठक में जिले में नशे के विरुद्ध अभियान को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। बैठक में मादक पदार्थों की तस्करी पर कड़ी निगरानी, एनडीपीएस व कोटपा एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई तथा स्कूलों के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। मेडिकल स्टोर्स और हाईवे के ढाबों की नि