जानसठ: रामराज क्षेत्र के खादर इलाके में स्कूली बच्चों के जीवन के साथ खिलवाड़, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
रामराज क्षेत्र के खादर इलाके में यातायात नियमों की बड़ी लापरवाही सामने आई है जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर शुक्रवार शाम 5:00 बजे करीब वायरल हुई जानकारी के मुताबिक यहां पर स्कूलों में चलने वाले ई-रिक्शा और पिकअप गाड़ियों में बड़ी लापरवाही देखने को मिली जिसमें जान जोखिम में डालकर छात्र सफर करते हुए दिखाई दिए