आरोन तहसील के पहारूया गांव निवासी मोनिका धाकड़ का हाल ही में घोषित एमपीपीएससी के परीक्षा परिणाम में पहले प्रयास में डीएसपी पद पर चयन हुआ है। 11 नवंबर को जनसंपर्क विभाग ने बताया, कलेक्टर केके कन्याल और जिला पंचायत सीईओ अभिषेक दुबे ने मोनिका धाकड़ से कलेक्ट्रेट में मुलाकात की, शुभकामनाएं दी। मोनिका धाकड़ के पिता पहारुआ पंचायत के सरपंच है।