बंदरा: हिराई हरपुर गांव में आग से एक एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख, सीओ से की शिकायत
मुजफ्फरपुर जिले के बंदरा प्रखंड अंतर्गत सिमरा पंचायत के हिराई हरपुर गांव में गुरुवार दोपहर आग लगने से करीब एक एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। घटना दोपहर करीब तीन बजे की बताई जा रही है। पंचायत के मुखिया पवन कुमार ने बताया कि अचानक खेतों में आग लगने से कई किसानों की तैयार गेहूं की फसल जल गई