पीलीबंगा: अरोड़वंश धर्मशाला में निशुल्क नेत्र जांच एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन, 100 मरीजों का लेंस प्रत्यारोपण के लिए चयन
पीलीबंगा के अरोड़वंश धर्मशाला में नेत्र जांच एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 100 मरीजों का लैंस प्रत्यारोपण के लिए चयन किया गया।संस्था महासचिव डॉ अनिल जिंदल आज सोमवार को बताया कि तरुण संघ द्वारा जन सेवा हॉस्पिटल श्रीगंगानगर के सहयोग से शिविर का आयोजन किया गया था। शिविर में विभिन्न गांवों और वार्डो से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।