मैहर: ग्रा.पं. परसमनिया में पुलिस ने जन चौपाल लगाकर आम जनता को किया जागरूक
रीवा आईजी के निर्देश व सतना पुलिस अधीक्षक आदेश का पालन कर नागौद विधान सभा क्षेत्र की ग्रा.पं. परसमनिया में पुलिस ने जन चौपाल लगा सुनी आम जनता की समस्या।साथ ही साइबर क्षेत्र में होने वाले फ्रॉड एवं उंसके बचाव के बताए उपाय,महिला उत्पीड़न एवं महिलाओ पर होने वाले अत्याचार की रोकथाम को लेकर मौजूद जन समूह को अवगत कराने के साथ सुनी उनकी समस्या।