मंडला: लोकतंत्र की रक्षा के लिए नेहरू स्मारक में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा सरकार के खिलाफ पुतला दहन
Mandla, Mandla | Jun 11, 2026 जिला युवा कांग्रेस मंडला ने लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संविधान की रक्षा के मुद्दे को लेकर गुरुवार 7 बजे नेहरू स्मारक में विरोध प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। यह प्रदर्शन कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में आयोजित किया गया। युवा कांग्रेस अध्यक्ष संजू अहिरवार सहित बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।