लोहरदगा: राजेंद्र भवन में लोहरदगा जिला महिला कांग्रेस ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
शुक्रवार को महिला कांग्रेस की नेत्रियों द्वारा छोटे स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें झारखंडी गीत, नृत्य, झूमर गाकर एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर आनंदित हुईं। विभिन्न क्षेत्रों में समाज सेवा करने वाली तीन महिलाओं रामकुमारी उरांव, मनोरमा लकड़ा, मुनि देवी को सम्मानित किया गया।