लोहरदगा: 'हमारा संकल्प विकसित भारत' यात्रा को BJP जिला कार्यालय से बीजेपी का झंडा दिखाकर लोहरदगा लोकसभा प्रत्याशी नेे किया रवाना
भाजपा लोहरदगा जिला कार्यालय से भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद समीर उरांव सह लोकसभा प्रत्याशी ने 'हमारा संकल्प विकसित भारत' यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए यह यात्रा निकाली गई। इस मौके पर पूर्व विधायक व अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।