लोहरदगा: एसीबी की टीम ने सदर प्रखंड के राजस्व कर्मचारी को 6 हजार रुपये घूस लेते रहेंगे हाथों किया गिरफ्तार
सदर प्रखंड में घूसखोरी के खिलाफ शुक्रवार को एसीबी ने बड़ी कार्रवाई की है। जमीन म्यूटेशन के नाम पर 6 हजार रुपये घूस लेते हुए सदर प्रखंड के राजस्व कर्मचारी रामा महतो को एसीबी की टीम ने उनके घर से रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सरोज कुमार खत्री की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है।