लोहरदगा: ऐतिहासिक अखिलेश्वर धाम में महाशिवरात्रि पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
प्रखंड के ऐतिहासिक व प्रसिद्ध अखिलेश्वर धाम में शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक के साथ अक्षत, चंदन, बेलपत्र आदि से पूजा अर्चना कर मनवांछित फल का वरदान मांगा। अखिलेश्वर धाम में प्रातः काल से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस अवसर पर शिवालय को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। वही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।