लोहरदगा: शिव बारात को लेकर तैयारी पूरी, ठाकुर बाड़ी मंदिर से निकाली जाएगी शिव बारात
शहरी क्षेत्र स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर से शाम 6 बजे भव्य शिव बारात निकाली जाएगी। इसे लेकर तैयारी पूर्ण कर ली गई है। शिव बारात में भगवान शिव के औघड़ रूप धारण कर भूत-प्रेत और साधुओं के भेष में बारात में भक्तजन शामिल होंगे जो पूरे शहर का भ्रमण करते हुए ईस्ट गोला रोड स्थित शिव मंदिर तक जाएगी। इसकी तैयारी योगी सेना और मंदिर समिति की ओर से पूर्ण कर ली गई है।