विदिशा नगर: होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर की जमीन से अतिक्रमण हटाया गया
विदिशा तहसील के गुरारिया हवेली स्थित कालापाठा में होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे पर प्रशासन ने कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने खेत तक रास्ता बनाने के लिए पक्का निर्माण और बाउंड्री वॉल खड़ी कर दी थी। शिकायत के बाद तहसीलदार, नगर पालिका और प्रशासनिक अमला मंगलवार दोपहर 12 बजे जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचा ।