गोविंदगढ़: बुलाहेडी गांव में बच्चों की लड़ाई बड़ों तक पहुंची एक महिला को आई चोट मामला दर्ज
गोविंदगढ़ थाने क्षेत्र के बुलाहेडी गांव में बच्चों की आपसी लड़ाई और कहासुनी से बड़ो के बीच पहुंची तो मामला गंभीर हो गया। दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। पुलिस ने बताया कि दो बच्चे आपस में खेल रहे थे। खेल खेलने को लेकर कहासुनी हो गई। उसके बाद दोनों में लड़ाई हुई। इस पर एक बच्चे की मां ने दूसरे को चांटा मार दिया जिस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।