नीमडीह: तेतलो और जामडीह गांव में हाथी का उत्पात, घर तोड़ा, दुकान का चावल-आलू खाया
नीमडीह प्रखंड क्षेत्र के तेतलो व जामडीह गांव में बीते सोमवार की रात को झुंड से बिछड़ा जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया. पहले तेतलो खड़िया बस्ती में आदिमजनजाति परिवार के लोगों को घर को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया. वही नव प्राथमिक विद्यालय तेतलो खड़िया बस्ती के स्कूल में रखे मध्यान्ह भोजन के चावल को अपना आहार बनाया. सुबह करीब 8 बजे इसकी सूचना शिक्षक केशव गोराई