भीलवाड़ा: साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डिजिटल अरेस्ट कर ठगे गए 32.75 लाख रुपये में से 13.46 लाख प्रार्थी को करवाए रिफंड
साइबर ठगी के खिलाफ भीलवाड़ा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। साइबर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डिजिटल अरेस्ट के एक बड़े मामले में मुल्जिमान के विभिन्न बैंक खातों में 16,36,153 रुपये होल्ड करवाए और उनमें से 13,46,153 रुपये प्रार्थी को सकुशल रिफंड करवा कर बड़ी राहत प्रदान की है।