खंडवा जिले के हरसूद थाना क्षेत्र स्थित ग्राम बेडियाव में मजदूरी के गेहूं को लेकर हुए विवाद में घायल 40 वर्षीय कोटवार की इलाज के दौरान मौत हो गई। 8 अप्रैल को हुए विवाद में गांव के ही एक युवक ने कोटवार को जातिसूचक गालियां देते हुए पेट में चाकू मार दिया था।