बेनीपट्टी: बाजार में बीजेपी के कार्यकर्ताओं द्वारा सबके राम कार्यक्रम का आयोजन किया गया
दिनांक 22 जनवरी 2024 को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा होने वाला है। जिसको लेकर बेनीपट्टी बाजार में बीजेपी के कार्यकर्ताओं द्वारा श्री रामोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत सबके राम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह वर्तमान बेनीपट्टी विधायक विनोद नारायण झा, एमएलसी घनश्याम ठाकुर सहित बीजेपी के अन्य कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर किया है।