धौलपुर: युवा संबल मेले में भारी लापरवाही, पानी की व्यवस्था न होने से युवती की तबीयत बिगड़ी
धौलपुर: मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय पर आयोजित किए जा रहे युवा संबल मेले में मंगलवार को मेला ग्राउंड पर व्यवस्थाओं की पोल खुलती नजर आई। सुबह 10 बजे आयोजित इस मेले में भीषण गर्मी के बावजूद युवाओं के लिए बुनियादी सुविधाओं का अभाव रहा। मेले में सबसे बड़ी लापरवाही पीने के पानी को लेकर सामने आई। न तो पर्याप्त पानी की व्यवस्था की गई औ