शिवपुरी- श्रीमंत माधव राव सिंधिया खेल परिसर शिवपुरी में चल रहे 10 दिवसीय महिला हॉकी प्रशिक्षण मे पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा पहुंचकर बिहार एवं जिले की हॉकी टीमों से परिचय प्राप्त किया एवं खिलाड़ियों को अग्रिम भविष्य के लिये शुभकामनाएं दी।
श्रीमंत माधव राव सिंधिया खेल परिसर शिवपुरी मे महिला हॉकी प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जिला शिवपुरी एवं बिहार की टीमों द्वारा 10 दिवस तक हॉकी का प्रशिक्षण प्राप्त किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया खेल परिसर पहुंचकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया एवं जीवन मे खेलों के महत्व को बताया एवं खेल भावना के साथ खेलने के महत्व को समझाया।