सिरोही: सांसद चौधरी ने राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास निर्माण पर चर्चा की, सचिव से जल्द कार्य शुरू करने का अनुरोध
Sirohi, Sirohi | Jun 11, 2026 जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी ने झेरडा-मण्डार-रेवदर-सिरोही राष्ट्रीय राजमार्ग-168 पर बाईपास निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में सड़क एवं परिवहन राजमार्ग मंत्रालय के सचिव उमा शंकर से मुलाकात कर एक पत्र सौंपा। सांसद ने अपने पत्र में बताया कि जालोर-सिरोही में राष्ट्रीय राजमार्ग-168 पर फोरलेन और मण्डार, रेवदर तथा सिरोही के पा