समस्तीपुर: समस्तीपुर पुलिस ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूट कांड में जमीन में गड़ा सोना ढूंढ निकाला
समस्तीपुर के काशीपुर मोहल्ला में 7 मई 2025 को बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड में सिटी पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने इस मामले में जेल भेजे गए कर्मवीर समेत 6 बदमाशों को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू की है। पूछताछ में आरोपियों की निशानदेही पर करीब 27 लाख का सोना और बरामद किया गया।